श्रावस्ती, फरवरी 26 -- श्रावस्ती। भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिसवा निवासी अनुराधा (17) गुरुवार को कंडौरा में गई थी। जहां वह कंडा निकाल रही थी। इस दौरान कंडे के बीच बैठे किसी विषैले सर्प ने उसके हाथ में काट लिया। इससे कुछ ही देर में किशोरी की हालत बिगड़ने लगी। जानकारी होने पर परिजनों की ओर से निजी वाहन से किशोरी को जिला अस्पताल भिनगा में भर्ती कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...