बलरामपुर, मार्च 29 -- बलरामपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला ने 22 मार्च को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। महिला के मुताबिक उनकी 16 वर्षीय बेटी को अज्ञात युवक शादी के लिए बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। एसपी विकास कुमार के निर्देश पर प्राथिमकी दर्ज करके तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई थी। प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी ने बताया कि रविवार को टीम ने काशीराम आवास सिरसिया निवासी पिंकू कुमार को बलरामपुर रेलवे स्टेशन के पास भागते समय गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। किशोरी भी मिल गई है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.