गोंडा, फरवरी 12 -- खरगूपुर। किशोरी को शादी करने के लिए बहला फुसला कर भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने एक युवक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज किया है।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने थाने पर दिए गए तहरीर में कहा है कि उसकी 17 वर्षीय बेटी को निधि नगर गांव के रत्तीराम शादी करने के नियत से कहीं भाग ले गया। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चल सका।प्रभारी निरीक्षक शेषमणि पांडेय ने बताया कि आरोपित युवक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी की बरामदगी के लिए टीम गठित किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.