किशोरी को शादी की नीयत से भगाया, मुकदमा
गोंडा, अगस्त 8 -- खरगूपुर,संवाददाता। किशोरी को शादी करने के नीयत से बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने एक अज्ञात युवक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज किया है। मामला थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां के एक व्यक्ति ने थाने पर दिए गए तहरीर में कहा है कि उसके छोटे की मृत्यु आठ साल पहले हो गई थी। भाई की पत्नी भी घर छोड़कर चली गई जिस कारण उसकी भतीजी उसके पास रहकर पढ़ाई कर रही थी। बुधवार को करीब पांच बजे कोई अज्ञात व्यक्ति उसकी भतीजी को शादी करने के नीयत से बहला फुसलाकर भगा ले गया। जानकारी होने पर रिश्तेदारी व अन्य स्थानों पर खोजबीन किया गया उसका पता नहीं चल सका। यह भी पढ़ें- शादी की नीयत से युवती को भगाया केस दर्ज प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि अपहरण के मामले में एक अज्ञात युवक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज किया गया है।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.