फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 23 -- कायमगंज, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किशोरी को बहला कर ले जाने वाले चचेरा चाचा के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एक गांव निवासी ग्रामीण ने कोतवाली में दर्ज कराए गए मुकदमे में कहा 19 अप्रैल की सुबह करीब 11 बजे उनकी 15 वर्षीय पुत्री बाजार से सामान लेने की बात कहकर घर से निकली थी। आरोप है कि रास्ते में ग्रामीण का चचेरा भाई अनवर उसे अपनी बातों में फंसाकर कहीं ले गया। किशोरी अपने साथ चांदी की पायल, सोने की बेसर और घर में रखे 30 हजार रुपये की नकदी भी ले गई है। पिता ने आरोप लगाया कि अनवर के भाई अफसर, रवि, उसकी माँ और एक गांव निवासी उसके बहनोई छोटू ने इस अपहरण में अनवर की पूरी मदद की है। घटना के बाद से पीड़ित परिवार बेहद डरा हुआ है। पुलिस मामले की गहनता से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.