फिरोजाबाद, अप्रैल 16 -- जसराना में एक दिन पहले भाई के साथ गाली गलौज करने वाला युवक किशोरी को अपने साथ ले गया। भाई की तहरीर पर पुलिस ने शिकंजा कसा तो आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के निर्देश पर जेल भेज दिया। थाना जसराना के एक गांव निवासी युवक ने काेतवाली में तहरीर दी। तहरीर में पीडित ने कहा कि 13 अप्रेल को ओडमपुर निवासी इरफान ने फोन पर गालियां देने के साथ ही जान से मारने की धमकी दी थी। आरोप है कि 14 अप्रेल को पीडित अपने परिवार के साथ खेतों में गेंहू काटने गया था। उसकी 17 वर्ष की बहन घर पर थी। इसी दौरान इरफान उसकी बहन को अपने साथ ले गया। मामला अलग-अलग धर्म का होने के कारण पुलिस ने आनन-फानन में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को पकडने एवं किशोरी को बरामद करने के लिए सर्विलांस एवं अन्य साधनों की मदद ली। पुलिस को सूचना मि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.