फिरोजाबाद, अप्रैल 24 -- फिरोजाबाद थाना खैरगढ़ क्षेत्र अंतर्गत एक गांव से किशोरी को ले जाने का आरोपी को थाना खैरगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को जेल भेजा है। थाना खैरगढ़ क्षेत्र अंतर्गत एक गांव से विगत दिनों एक किशोरी गायब हो गई थी। किशोरी के परिजनों ने सभी जगह तलाश करने के बाद में किशोरी को बहला फुसलाकर कर ले जाने के मामला में किशनपुर थाना शिकोहाबाद निवासी राजकुमार उर्फ राज पुत्र नवाब सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। वरिष्ठ उप निरीक्षक नारायण दत्त तिवारी उप निरीक्षक पवन कुमार अपने हमराहियों के साथ जांच में जुटे थे। खेरिया सिकमी फरीदा तिराहे के समीप से राजकुमार उर्फ राज पुत्र नवाब सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उक्त अभियुक्त को पॉक्सो एक्ट के तहत जेल भेजा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.