बदायूं, अप्रैल 27 -- घर से सो रही किशोरी को युवक बहला-फुसलाकर ले गया, साथ में जेवर और नगदी भी ले गई। मामला सहसवान कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। यहां के रहने वाले एक व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि उसकी नाबालिग बेटी को चंदू नाम का युवक बहला कर अपने साथ ले गया। आरोप है कि आरोपी उसे घर से ले गया और किशोरी अपने साथ सोने-चांदी के जेवर व करीब डेढ़ लाख रुपये नगद भी ले गई। पुलिस ने आरोपी चंदू के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...