उरई, अप्रैल 12 -- जालौन। संवाददाता तीन दिन पूर्व युवक किशोरी को बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी मां ने पुलिस को बताया कि उनकी 16 वर्षीय बेटी को गांव के ही युवक विकास ने अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। जानकारी होने पर उन्होंने बेटी से बात की तो बेटी मान गई। लेकिन युवक बेटी को बहला फुसलाता रहा। मां ने आरोप लगाया कि बीती नौ अप्रैल को विकास उनकी बेटी को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है। मां की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...