फिरोजाबाद, अप्रैल 10 -- शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव की एक किशोरी अपने सहेलियों के साथ स्टेशन से सामान खरीदने के लिए आई थी। एक बाइक सवार युवक किशोरी को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। एक 17 वर्षीय किशोरी अपनी दो सहेलियों के साथ 7 अप्रैल को स्टेशन के पास बाजार से सामान लेने आई थी। इसी दौरान एक बाइक सवार युवक आया और किशोरी को बहला फुसलाकर बाइक पर बैठाकर अपने साथ ले गया। किशोरी की सहेलियों ने किशोरी के घर जाकर घटना की जानकारी दी। पीड़ित पिता ने थाने में आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.