किशोरी को ले जाने के आरोप में दो पर मुकदमा
रुद्रपुर, जून 19 -- रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र से 13 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने एक युवक पर नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने और उसकी रिश्तेदार पर सहयोग करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विवेक नगर, श्मशान भूमि रोड निवासी एक महिला ने कोतवाली ट्रांजिट कैंप में दी तहरीर में बताया कि उसकी पुत्री 15 जून को दोपहर घर से लापता हो गई। आरोप है कि रम्पुरा वार्ड-24 निवासी सुधांशु उसे अपने साथ ले गया। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि युवक की फुफेरी बहन कविता ने इसमें सहयोग किया। कोतवाल धर्मवीर सोलंकी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.