कानपुर, मई 14 -- शिवली। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से बीते दिनों एक किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। किशोरी के मामा ने गांव के ही चंदू मंसूरी पुत्र हामिद मंसूरी पर किशोरी को ले जाने का आरोप लगाया है। मामले के बावत कोतवाल अमरेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि पीड़िता के मामा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर किशोरी के बरामदगी के प्रयास किए जा रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...