फिरोजाबाद, मार्च 24 -- थाना एका पुलिस ने पोक्सो एक्ट के अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक संजुल कुमार पाण्डेय थाना एका ने पुलिस बल के साथ चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस को उसके बारे में पता चला था। पकड़े अभियुक्त का नाम प्रशान्त पुत्र राजकुमार उर्फ राजू बताया है। वह ग्राम फरैंदा थाना एका का रहने वाला है। वह 20 मार्च को एक किशोरी को भगाकर ले गया था। किशोरी की मां ने प्रशांत के बारे में मुकदमा दर्ज कराया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...