उरई, अप्रैल 11 -- जालौन। संवाददाता किशोरी को बहला-फुसलाकर कर भगा ले जा रहे युवक को परिजनों ने पकड़ लिया। मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से किशोरी को बीती नौ अप्रैल की रात करीब 11 बजे गांव का ही युवक विकास बहला-फुसलाकर कर भगा ले गया था। जैसे ही उन्हें जानकारी हुई तो खोजबीन शुरू कर दी। खोजबीन के दौरान युवक के साथ किशोरी बरामद हो गई। जिसके बाद किशोरी की मां ने पुलिस को तहरीर दी। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...