इटावा औरैया, सितम्बर 14 -- इटावा। एक किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने व उसके साथ जबरन दुष्कर्म करने के मामले में कोर्ट ने एक युवक को 20 साल की सजा सुनाई है। घटना चार साल पहले बलरई थाना क्षेत्र में हुई थी। अपर जिला शासकीय अधिवक्ता देवेंद्र तिवारी ने बताया कि बलरई थाने में एक युवक ने अपनी बेटी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि उनकी बेटी 16 साल की है और पढ़ने के लिए मीठेपुर मैनपुरी के एक स्कूल में जाती थी। 13 अक्टूबर 2022 को वह रोजाना की तरह स्कूल के लिए निकली। लेकिन वह स्कूल नही पहुंची और न ही घर वापस आई। घर वापस न आने पर परिवारीजनों को चिंता हुई तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की। नाते रिश्तेदारों के यहां भी खोजबीन की गई लेकिन लड़की के बारे में जानकारी नहीं हुई। बाद में पता चला कि लड़की की उसके ही रिश्तेदार मोहन उर्फ बृज मोहन याद...