किशोरी को ले गया शाहजहांपुर का युवक
पीलीभीत, मार्च 13 -- पीलीभीत। थाना गजरौला क्षेत्र के एक गांव के निवासी ग्रामीण ने थाना गजरौला में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि उसके साले की 15 वर्षीय पुत्री उसके घर पर रहती है। उसके साले का दामाद राजीव और उनका भाई संजीव निवासी ग्राम रधागोटिया थाना तिलहर जिला शाहजहांपुर उसके घर पर मेहमानी में 16 जनवरी 2026 को आए थे। रात 11 बजे वह लोग उसके साले की छोटी पुत्री को बहलाफुसलाकर अपने साथ ले गए। इसकी जानकारी उसने अपने साले को दी। वह लोग काफी समय तक किशोरी की तलाश करते रहे लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। थाना प्रभारी गजरौला ब्रजवीर सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर किशोरी की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.