इटावा औरैया, जून 7 -- इटावा। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपनी 17 वर्षीय पुत्री को बहलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने किशोरी और नामजद युवक की तलाश शुरू कर दी है। महिला ने पुलिस को बताया कि 26 मई की शाम करीब सात बजे उसकी 17 वर्षीय पुत्री घर से अचानक लापता हो गई। घटना के समय वह अपने परिवार के साथ भरथना स्थित अपनी मौसी के घर गई हुई थी। घर पर मौजूद उसकी छोटी बेटी ने फोन कर जानकारी दी कि उसकी बड़ी बहन बिना बताए कहीं चली गई है। सूचना मिलते ही परिवार के लोग घर पहुंचे और आसपास के क्षेत्रों में किशोरी की काफी तलाश की। रिश्तेदारों, परिचितों और संभावित स्थानों पर भी जानकारी जुटाई गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। पीड़िता की मां का आरोप है कि उसकी पुत्री को विनय नामक युवक अपने साथ ले गया है। घर से जाते ...