पीलीभीत, जुलाई 19 -- थाना गजरौला क्षेत्र के एक गांव के निवासी ग्रामीण ने थाना गजरौला में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि 15 जुलाई को शाम चार बजे गांव का अंकित उसकी 17 वर्षीय पुत्री को बहलाफुसलाकर अपने साथ ले गया। जानकारी होने पर जब वह आरोपी के घर गया तो आरोपी के पिता गोबिंद और रिश्तेदार डोरी लाल ने गालीगलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की। आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...