पीलीभीत, अप्रैल 17 -- पीलीभीत। थाना अमरिया क्षेत्र के एक गांव के निवासी ग्रामीण ने थाना अमरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि 15 अप्रैल को वह अपने परिवार के साथ खेत पर गया था। घर पर उसकी 16 वर्षीय बहन अकेली थी। इस दौरान बरेली जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम फरीदपुर निवासी रवि पुत्र पप्पू सुबह नौ बजे उसकी बहन को बहलाफुसला कर अपने साथ ले गया। उसकी बहन घर में रखे सोने के कुंडल और ज्वेलरी भी अपने साथ ले गई है।उसकी बहन की आरोपी रवि से सोशल साइट इंस्टाग्राम पर बातचीत होती थी। थाना प्रभारी अमरिया अमित सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर किशोरी की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...