किशोरी को ले गया दूसरे समुदाय का युवक, रिपोर्ट दर्ज
हरदोई, जून 2 -- सांडी। कस्बा निवासी एक दलित किशोरी को पड़ोसी दूसरे समुदाय का युवक बहलाकर ले गया। इससे हिन्दुवादी संगठनों में रोष है। परिजनों ने थाने पहुंचकर तहरीर देकर कारवाही की मांग की। एसएचओ बसन्तराम ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर किशोरी समेत फरार आरोपित की तलाश की जा रही है। सोमवार शाम कस्बे के एक मोहल्ला निवासी दलित किशोरी पड़ोस में रहने वाले दूसरे समुदाय के युवक के साथ फरार हो गई। परिजन उसकी तलाश करते रहे। जानकारी होने पर हिन्दुवादी संगठन लव जिहाद का का मामला बताते हुए पीड़ित के घर पहुंच रोष है। उसका पता नहीं चलने पर परिजनों की ओर से मंगलवार को थाने पर पहुंचकर तहरीर दी गई। नतीजन पुलिस मुकदमा दर्ज कर फरार आरोपित के भाई को पूछताछ के लिए थाने ले आई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.