बरेली, फरवरी 27 -- बरेली। थाना इज्जतनगर में एक महिला ने अपनी नाबालिग पुत्री के अपहरण का आरोप लगाते हुए नितिन, सुशीला, छोटी, हरिओम और अमर सिंह पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि 22 फरवरी की सुबह उनकी 16 वर्षीय दुकान से दाल लेने गई तो सुशीला और छोटी के घर आने वाला नितिन उसे कार में बैठाकर ले गया। हरिओम और अमर सिंह भी उसके साथ थे। उन्होंने बेटी के बारे में सुशीला और छोटी से पूछा तो उन लोगों ने कहा कि उसकी बेटी को नितिन ले गया है। ज्यादा पूछताछ करोगी तो उसे जान से मार देंगे। इस पर उन्होंने आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...