किशोरी को लेकर भागने वाले को दबोचा
हरदोई, मई 20 -- मल्लावां। खेत पर शौच करने गई किशोरी को युवक उठाकर भागने लगा। पास में ही मौजूद किशोरी की मौसी के शोर मचाया। खेतो में मौजूद ग्रामीणों ने दौड़कर आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की है। कासिमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी दो दिन पूर्व मल्लावां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नाना के घर पर आई थी। बुधवार की सुबह करीब साढ़े 7 बजे वह अपनी 17 वर्षीय मौसी के साथ गांव के किनारे खेत पर शौच करने गई थी। इस दौरान एक युवक किशोरी को उठाकर मक्के की खेत की ओर लेकर जाने लगा। पास में ही बैठी उसकी मौसी ने शोर मचाया। इस पर आसपास मौजूद लोगों ने आरोपी को दौड़ाकर घटनास्थल से कुछ दूरी पर आरोपी को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने आरोपी युवक को पुलिस को सौंप दिया पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.