गोरखपुर, दिसम्बर 19 -- कैंपियरगंज। क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी को पट्टीदार का ही एक युवक बहला फुसलाकर भगा ले गया। पुलिस ने आरोपी युवक के बिरुद्ध अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। किशोरी की मां ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि हमारी 15 वर्षीय लड़की हाईस्कूल में पढ़ती है। गुरुवार को हमारे पट्टीदार का लड़का हमारी लड़की को बहला फुसलाकर कर भगा ले गया। हम लड़की का बहुत खोजबीन किये, परन्तु हमारी लड़की का कहीं पता नहीं लगा। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.