किशोरी को लापता करने में आरोपित का पिता धराया
मुजफ्फरपुर, मई 28 -- मुजफ्फरपुर हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के डुमरी इलाके से एक किशोरी दो दिन से लापता है। इस संबंध में किशोरी के परिजन ने सदर थाने में आवेदन देकर शिकायत की है। इसमें इलाके के ही एक युवक पर बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। इसके आधार पर पुलिस ने आरोपित के पिता को हिरासत में लिया है। उसे थाने पर रखकर पूछताछ की जा रही है। थानेदार नवलेश कुमार ने बताया कि लापता किशोरी की बरामदगी को लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। जल्द उसे बरामद कर लिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.