अमरोहा, मई 1 -- अमरोहा। रजबपुर थाना क्षेत्र में किशोरी को रास्ते में रोककर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। किशोरी अपने छोटे भाई-बहन को स्कूल से लेने जा रही थी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटना 29 अप्रैल को दोपहर करीब एक बजे हुई। थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी किशोरी अपनी स्कूटी से अपने भाई-बहन को लेने गई थी। स्कूल गेट से कुछ आगे पहुंचने पर युवक ने उसकी स्कूटी जबरदस्ती रोक ली। आरोप है कि युवक लक्की ने किशोरी को गंदी-गंदी गालियां दीं। जब किशोरी ने इसका विरोध किया, तो उसने उसे जान से मारने की धमकी दी। यह भी पढ़ें- युवक को पीटने पर मुकदमा दर्ज आसपास के लोगों को आता देख आरोपी फरार हो गया। पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन पीड़िता को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.