गोंडा, दिसम्बर 22 -- खरगूपुर। किशोरी को रंजिशन ईंट पत्थर से मारने के आरोप में चार आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। मामला ओरीपुरवा भटपी का है। यहां की कोमल सोनकर पुत्री सीताराम को विपक्षी दरोगा सोनकर, पवन कुमार, राजेश और हौसिला सोनकर ने ईंट पत्थर से मारा और जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि सभी आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर घायल को सीएचसी भिजवाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...