उन्नाव, मार्च 22 -- चकलवंशी। माखी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने पुलिस में तहरीर देकर आरोप लगाया कि गुरुवार रात वह शौच के लिए खेतों की ओर गई थी। घर पर चौदह साल की बेटी अकेली थी। जब वह घर लौटी तो बेटी घर से गायब थी। आसपास खोजबीन की, मगर उसका पता नहीं लग सका। तभी पता चला कि गांव निवासी अंकित पुत्र गज्जू उसकी नाबालिक बेटी को अपने जाल में फंसा कर कहीं भगा ले गया है। थाना प्रभारी योगेश कुमार सिंह ने बताया कि पीडिता की तहरीर पर युवक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...