किशोरी को भगा ले जाने में युवक और उसके पिता समेत चार पर केस
बलिया, मार्च 27 -- बैरिया, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के एक गांव से 17 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। लड़की के पिता की शिकायत पर पुलिस ने युवक और उसके परिवार के तीन अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। लड़की के पिता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि उनकी बेटी रानीगंज बाजार में कम्प्यूटर सीखने जाती थी और शाम को घर लौट आती थी। बीते 24 मार्च को भी वह क्लास के लिए गई थी लेकिन शाम को घर नहीं लौटी। फोन पर संपर्क करने की कोशिश की तो उसका फोन स्वीच ऑफ बता रहा था। कई बार प्रयास करने पर भी संपर्क नहीं हो पाया, जिससे उनकी चिंता बढ़ गई। आरोप लगाया कि रंजीत गुप्त अपने पिता अजय गुप्त के साथ ही अजीत गुप्त और एक अन्य लड़की के सहयोग से उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद सिंह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.