गंगापार, मार्च 25 -- किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाले पड़ोसी युवक के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। यह कार्रवाई किशोरी की मां की तहरीर पर हुई है। थाना क्षेत्र के विनेश कुमार पुत्र जसीलाल निषाद पड़ोस की एक किशोरी को 22 मार्च की रात बहला-फुसलाकर भगा ले गया। जानकारी पर जब किशोरी की मां युवक के घर जानकारी करने पहुंची तो उसके परिवार वालों ने भला बुरा कहकर भगा दिया। इस बात से आहत उसकी मां थाने पहुंच युवक व उसके परिवारीजनों के खिलाफ तहरीर दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...