गौरीगंज, दिसम्बर 3 -- मुसाफिरखाना। भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। किशोरी के भाई ने घटना की तहरीर पुलिस को देकर बताया कि बीते मंगलवार की सुबह लगभग 5 बजे गांव का ही युवक कुलदीप पासी उसकी बहन को बहला फुसलाकर भगा ले गया। आरोप है कि दो दिन पूर्व कुलदीप की मां केवलपता ने उसके घर आकर धमकी दी थी कि उनका बेटा लड़की को भगा ले जाएगा। पीड़ित ने पुलिस से किशोरी की सुरक्षित बरामदगी और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। एसओ तनुज पाल ने बताया कि आरोपी कुलदीप पासी व उसकी मां केवलपता के विरुद्ध केस दर्जकर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही किशोरी को बरामद कर लिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.