देहरादून, दिसम्बर 19 -- रुड़की। किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। कलियर क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीती 18 दिसंबर को उसकी बहन घर पर अकेली थी। इसी दौरान आरोपी युवक उनकी बहन को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। बताया कि आरोपी पहले से ही किशोरी के संपर्क में है और उसने एक बार पहले भी किशोरी को भगा ले जाना का प्रयास किया था। उस दौरान परिजनों ने उसे मौके से पकड़ लिया था और समझा बुझाकर छोड़ दिया था। पीड़ित ने आरोपी दानिश निवासी थीथकी गोपाली, देवबंद, उत्तर प्रदेश के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। कलियर थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.