किशोरी को भगा ले जाने का आरोपी गिरफ्तार
श्रावस्ती, जून 17 -- श्रावस्ती। मल्हीपुर पुलिस ने मंगलवार को नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाने व उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को उल्टहवा पुल से गिरफ्तार किया है। थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पुत्री को भगाने व दुष्कर्म करने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इस पर पुलिस ने आरोपी की खोजबीन शुरू की। पुलिस ने इस मामले में ग्राम कथरामाफी निवासी राजू को संबंधित न्यायालय पर पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजा गया है। एसआई धनेश कुमार दीक्षित ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही थी और पकड़ कर जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.