किशोरी को भगा ले जाने और उसके स्वजन को पीटने के आरोप में युवक पर मुकदमा
पीलीभीत, अगस्त 30 -- पीलीभीत। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसमें उसने कहा कि 28 अगस्त को सुबह 11 बजे गांव का अभिषेक अपने साथी संजू व अरूण की मदद से उसकी 14 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर ले गया। आरोप है कि जब उसने और उसके पति ने विरोध किया तो आरोपी ने गालीगलौज करते हुए मारपीट की, जिससे वह घायल हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.