कौशाम्बी, जून 10 -- मंझनपुर, संवाददाता। कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को प्रतापगढ़ के मानिकपुर थाना क्षेत्र के बबुल्लापुर बडगो निवासी संदीप कुमार पुत्र शिव बहादुर भगा ले गया था। चार मई को किशोरी गायब हुई थी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।किशोरी को भगा ले जाने के बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। बरामद किशोरी ने बयान दिया तो पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने आरोपी संदीप कुमार को बुधवार को दुर्गा भाभी सेतु के समीप से गिरफ्तार किया। आरोपी से पूछताछ के बाद उसका चालान कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...