बरेली, जनवरी 4 -- भमोरा। थाना क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने बताया कि उसकी नाबालिग बेटी, छोटी बेटी व पुत्रबधू डाकघर भमोरा पर आधार कार्ड संशोधन कराने आई थीं और लाइन में लग गईं। उसकी नाबालिग बेटी लाइन से बाहर खड़ी हो गई। इसी दौरान सोहिल सैफी, सब्बीर और वाहिद सैफी वहां पहुंचे। सोहिल उसकी बेटी को फुसलाकर भगा ले गया। किशोरी का पिता जब वह आरोपियों के घर पर गया और अपनी पुत्री के बारे में पूछा तो सब्बीर और वाहिद ने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज कर कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। थानाध्यक्ष सनी चौधरी ने बताया कि किशोरी को बरामद करने के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई गईं हैं। जल्द ही बरामद कर लिया जायेगा ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.