प्रयागराज, अप्रैल 1 -- करेली निवासी 14 वर्षीय किशोरी लापता हो गई है। परिजनों ने एक रिश्तेदार पर उसे बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। जीटीबी नगर निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 31 मार्च को उसकी पुत्री बिना बताए घर से चली गई। तलाशने पर पता चला कि माहीम, मुंबई निवासी अरकान उसे अपने साथ ले गया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...