हापुड़, जनवरी 29 -- थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को युवक अपने साथ भगा कर ले गया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस में दर्ज मुकदमे में एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि 27 जनवरी को उसकी 17 वर्षीय पुत्री दोपहर करीब डेढ़ बजे संदिग्ध परिस्थितियों में घर से अचानक लापता हो गई थी। जब देर शाम तक पुत्री घर नहीं लौटी तो परिजन के साथ मिलकर उसको ढूंढ़ने का प्रयास किया। उस दौरान जानकारी हुई कि पुत्री को गांव का रहने वाला दीपक अपने साथ लेकर फरार हो गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि सर्विलांस की मदद से आरोपी दीपक को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। किशोरी को बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा। आरोपी दीपक के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। -----
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.