गोरखपुर, अप्रैल 21 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थाना क्षेत्र में एक किशोरी को भगाने का मामला सामने आया है। एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि रविवार को उसकी नाबालिग पुत्री को पड़ोसी गांव खोराबार निवासी रवि निषाद बहला-फुसलाकर भगा ले गया। हालांकि सोमवार को दोपहर करीब तीन बजे किशोरी घर लौट आई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.