किशोरी को भगाने वाला आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार
मेरठ, मई 27 -- लिसाड़ीगेट थाना पुलिस ने 15 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने और पॉक्सो एक्ट में वांछित चल रहे आरोपी को हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को नूंह से दबोच कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक 18 मई को लिसाड़ीगेट क्षेत्र निवासी युवक ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी नाबालिग बहन को वसीम पुत्र अकरम निवासी जैद गार्डन, 100 फुटा रोड अपने साथ भगाकर ले गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। यह भी पढ़ें- 72 घंटे में सुलझा नाबालिग अपहरण कांड: आरोपी गिरफ्तार, लड़की बरामद लिसाड़ीगेट पुलिस ने सर्विलांस और मुखबिर की सूचना के आधार पर रविवार को हरियाणा के नूंह जनपद स्थित थाना मोहम्मद अहीर क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी वसीम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.