गंगापार, फरवरी 26 -- एक किशोरी को युवक भगा ले गया। आरोप है कि किशोरी को भगाने में उसके माता-पिता और भाइयों ने साजिश की‌। किशोरी के पिता ने मुकदमा दर्ज कराया है। मऊआइमा क्षेत्र में 15 फरवरी की शाम एक किशोरी लापता हो गई। बाद में मालूम हुआ कि उसकी बेटी को एक युवक बहला फुसलाकर कर भगा ले गया। किशोरी के पिता ने बेटी को भगाने के आरोप में चंदन को मुख्य आरोपी बनाते हुए उसके पिता राम औतार, उसकी मां तथा चंदन के भाई रोहित, मोहित निवासी मरखामऊ को बेटी को भगाने में षडयंत्र रचने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...