बस्ती, जनवरी 31 -- पैकोलिया। शादी का झांसा देकर एक 17 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन लोगों पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर मामले कि जांच में जुट गई है। किशोरी के पिता ने पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया है कि 23 जनवरी की शाम को चैनपुर राय निवासी राजन शर्मा ने जीतीपुर निवासी विकास शर्मा व उसकी मां संगीता के सहयोग से उसकी बेटी को कहीं भगा ले गया है। प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार साहू ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.