कौशाम्बी, नवम्बर 12 -- मंझनपुर, संवाददाता। कौशाम्बी थाना क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि उसकी बड़ी बेटी की शादी मुरादाबाद जिले के विलारी थाना इलाके में हुई है। पीड़िता की माने तो उसी गांव का एक युवक उसकी 17 साल की छोटी बेटी से फोन पर बातचीत करता था। चार नवंबर को वह शादी का झांसा देकर बेटी को अगवा कर ले गया। इस काम में उसके दो साथियों ने भी उसकी मदद की, जो मुरादाबाद के ही रहने वाले हैं। मामले की शिकायत पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी युवकों व किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.