गोंडा, मार्च 5 -- खरगूपुर। नाबालिग बेटी को भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने एक युवक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने थाने पर दिए गए तहरीर में कहा है कि खत्री पुरवा मिश्रौलिया निवासी राजेश मौर्य उसकी 16 वर्षीय बेटी को बहला फुसला कर कहीं लेकर चला गया है। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। प्रभारी निरीक्षक शेषमणि पांडेय ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.