देवरिया, जून 5 -- नवलपुर, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी को बहला फुसलाकर भगाने के मामले में युवक समेत चार के विरुद्ध पुलिस ने केस दर्ज कर उनकी तलाश में जुटी है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के पिता ने पुलिस को दिए तहरीर में कहा है कि मेरी बेटी 16 वर्ष की है। उसको गांव का ही एक युवक बहला-फुसलाकर कही भगा ले गया। किशोरी की काफी तलाश की गई।लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका।मामले जानकारी हुई कि गांव का ही एक युवक ने उसे भगाया है। जब हम सभी उसके परिवार से बातचीत करने पहुंचे तो युवक के परिजनों ने गाली-गलौज करते हुए जानमाल की धमकी दी गई। मामले में पुलिस ने किशोरी के पिता के तहरीर पर भगाए युवक जीतन पासवान व उसकी पत्नी शंकरी देवी व दो भाई गोलू व बबलू के के विरुद्ध अपहरण समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया ...