कौशाम्बी, मई 28 -- मंझनपुर, हिन्दुस्तान संवाद। सरायअकिल थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि करारी इलाके में रहने वाले युवक ने उसकी 15 साल की बेटी को प्रेम जाल में फंसा लिया था। इसकी जानकारी हुई तो दोनों के मिलने-जुलने पर पहरा लगा दिया गया। आरोप है कि 16 मई को आरोपी युवक किशोरी को अगवा कर ले गया। खोजबीन के बाद भी सुराग नहीं लगने पर पीड़ित पिता ने पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक व किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.