उरई, मार्च 30 -- जालौन। किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी को पकड़कर न्यायालय में पेश किया है। कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम मदनेपुर निवासी गोविंद पर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने एक सप्ताह पूर्व उसकी 17 वर्षीय बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी युवक कोंच चौराहे के पास कहीं बाहर भागने की फिराक में खड़ा है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को पकड़कर न्यायालय में पेश किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...