बरेली, जनवरी 9 -- भमोरा। छह दिन पूर्व एक किशोरी को भगा ले जाने वाले समुदाय विशेष के युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अपनी छोटी बहन और भाभी के साथ आधार कार्ड संशोधन कराने भमोरा डाकघर गई किशोरी को समुदाय विशेष का युवक बहला फुसलाकर कर भगा ले गया। किशोरी के पिता ने युवक सहित तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने युवती को बरामद करने को आरोपी के रिश्तेदार आदि को हिरासत में लेकर दबाव बनाया, जिसके चलते युवती को बरामद हो गई। पुलिस ने आरोपी सोहेल पुत्र शब्बीर को गुरुवार की दोपहर मकरंदपुर रेलवे फाटक से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.