गंगापार, मई 10 -- उतरांव थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी को भगाने के आरोप में युवक सहित मां पर अपरहण सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्जकर विधिक कार्रवाई में जुटी है। मामले में पुलिस किशोरी को खोजने में जुटी है। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी के माता पिता बीते सात मई को हंडिया थाना क्षेत्र के गोसाईं का पूरा जगुआ सीधा गांव में गए थे। घर पर किशोरी अकेली थी,जिसका फायदा उठाकर रिश्तेदार के पड़ोस में रहने वाले पंकज उर्फ गोलू बीते 9 मई की सुबह बहला फुसलाकर भगा ले गया। किशोरी के माता पिता ने बताया कि वह अपने साथ घर में रखे पचास हजार रुपए व गहने लेकर गई है। जानकारी होने पर जब किशोरी की मां ने आरोपी पंकज की मां से फोन पर बात की तो वह गाली देने लगी। कहा कि तुम्हारी बेटी न जाती तो हमारा बेटा भी न जाता। जब कि पंकज की मां को पूरी जानकारी है।...