जौनपुर, मार्च 22 -- मछलीशहर, हिन्दुस्तान संवाद। किशोरी के भगाने के आरोप में कोतवाली पुलिस रविवार को एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर खोजबीन में जुट गई है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने अपनी 15 वर्षीय बेटी को सिद्धार्थनगर जिले के अमरजीत बिंद पर भगाने का आरोप लगाया है। महिला के अनुसार दो दिन से उसकी बेटी घर से गायब है। काफी खोजबीन की गई किंतु उसका पता नहीं चला। बेटी अपने साथ मोबाइल भी लेकर गायब है। पता चला वह अमरजीत बिंद के संपर्क में थी। प्रभारी निरीक्षक विनीत रॉय ने बताया कि महिला की तहरीर पर जिला सिद्धार्थनगर पता अज्ञात के खिलाफ किशोरी को बहला फुसलाकर भगाने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मोबाइल से लोकेशन की जानकारी ली जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.