जौनपुर, फरवरी 25 -- चन्दवक, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने अपनी 16 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने घर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पीड़ित महिला का आरोप है कि चार दिन पूर्व एक व्यक्ति 16 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया और शादी करने की फिराक में था। पीड़िता के परिजनों के अनुसार जब उसके पिता लड़की को वापस लाने के लिए आरोपी के घर पहुंचे तो उनसे मिलने नहीं दिया गया। बाद में किशोरी किसी तरह भाग कर अपने घर लौट आई। पीड़ित महिला ने मंगलवार रात थाने लिखित शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.